Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : इनरव्हील क्लब कोरबा द्वारा “Orange the World” अभियान के तहत* *महिला एवं बालिका सुरक्षा पर प्रभावशाली संगोष्ठी का आयोजन।

इनरव्हील क्लब कोरबा द्वारा “Orange the World – Stop Violence Against Women & Girls” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास तथा मानसिक सशक्तिकरण पर आधारित एक महत्वपूर्ण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आत्मविश्वास को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि

निरीक्षक भावना खंडारे

आरक्षक बेनेडिक्ता ग्लोरिया बेक

आरक्षक प्रतिभा राय

आरक्षक सुनीता पन्ना

मनोविज्ञान विशेषज्ञ गुरशीन कौर

महिला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास।

निरीक्षक भावना खंडारे

उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी, निर्भीक होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार की हिंसा का तुरंत विरोध करने पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने “अभिव्यक्ति ऐप” के उपयोग की जानकारी देते हुए इसे सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

आरक्षक बेनेडिक्ता ग्लोरिया बेक

उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा, शारीरिक सुरक्षा जितनी ही जरूरी है।

आरक्षक प्रतिभा राय

उन्होंने बालिकाओं को शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मरक्षा (self-defense) के व्यावहारिक अभ्यास कराए। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा, जागरूकता और मोटर कौशल विकास शारीरिक शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आरक्षक सुनीता पन्ना

उन्होंने अपने अनुभव साझा कर कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य हर महिला को सुरक्षा, सम्मान और साहस प्रदान करना है।

---

मनोविज्ञान विशेषज्ञ गुरशीन कौर का प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम का सबसे प्रभावशाली सत्र प्रसिद्ध मनोविज्ञान विशेषज्ञ गुरशीन कौर का रहा।

उन्होंने कहा—

“महिला सुरक्षा केवल बाहरी खतरे से बचाव नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनना भी अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की—

आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का महत्व

डर पर विजय पाने के मनोवैज्ञानिक उपाय

बचपन से ही बालिकाओं में सुरक्षा और साहस की भावना विकसित करना

परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी

मानसिक स्वास्थ्य को समान प्राथमिकता देना

उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी उपस्थित महिलाओं और युवतियों को गहराई से प्रभावित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन