Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत आरक्षक भूपेन्द्र सिंह कंवर को दिवंगत होने पर उनके परिजनों को ₹1,00,00,000/- (एक करोड़ रुप

कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिला पुलिस कोरबा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में कार्यरत समस्त पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना का लाभ प्रदान किया गया है।

उक्त योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना बीमा योजना के तहत पुलिस विभाग के सन् 2023 बैच के आरक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह कंवर, जो थाना दीपका में पदस्थ थे, के दिवंगत होने पर उनके परिजनों को ₹1,00,00,000/- (एक करोड़ रुपए) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया है।

आरक्षक भूपेन्द्र सिंह कंवर, जो थाना दीपका में पदस्थ थे, रात्रि ड्यूटी के लिए अपने निवास स्थान कटघोरा से दीपका थाना जा रहे थे।

इस दौरान जवाली के पास तेलर मोड़ के समीप उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई।

इस दुखद घटना के पश्चात् कोरबा पुलिस विभाग द्वारा दिवंगत आरक्षक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत सड़क दुर्घटना बीमा योजना से प्राप्त ₹1,00,00,000/- (एक करोड़ रुपए) की सहायता राशि का चेक दिवंगत आरक्षक के परिजनों को सौंपा गया।

कोरबा पुलिस परिवार दिवंगत आरक्षक भूपेन्द्र सिंह कंवर के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन