Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/Dig रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा चेतना अभियान की अनोखी पहल। सियान चेतना के रूप में रिटायर्ड पुलिस अधिक

बिलासपुर पुलिस में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी निभाएंगे अहम भूमिका।

अपराध नियंत्रण/रोकथाम पुलिस के सकारात्मक कार्यों को आम जनता को बता कर सकारात्मकता लाने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु कार्य करेंगे ।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व जनहितकारी बनाने की दिशा में बिलासपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक सराहनीय और अनूठी पहल की है।

जिले भर के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से पुलिस विभाग और आम जनता की मदद करते नजर आएंगे।

इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर पुलिस मैदान स्थित बिलासा गुड्डी में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ वर्तमान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर, पुलिस लाइन डीएसपी मंजूलता केरकट्टा, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को मिला नया टास्क, बैठक में SSP रजनेश सिंह ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं।

इनका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।

रिटायर्ड कर्मियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई उनका कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें फिर से समाज और पुलिस विभाग की सेवा का अवसर मिलेगा।

जिलेभर में देंगे विशेष योगदान, नई व्यवस्था के तहत रिटायर्ड पुलिसकर्मी अपने अनुभव का उपयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देंगे, जैसे—

स्थानीय स्तर पर निगरानी और सूचना साझा करना, सामाजिक विवादों के समाधान में सहयोग, युवाओं को अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करना,

पुलिस की जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करना, चेतना अभियान के विभिन्न चरणों को जिसमे अपराध/ ठगी/ धोखा धड़ी जैसे घटना से बचाने हेतु साइबर अपराध,महिला बाल अपराध, संगठित अपराध, दुर्घटना नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना ।

पहले ड्रोन, अब अनुभव का उपयोग

SSP रजनेश सिंह द्वारा पहले ही आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन का उपयोग कर पुलिसिंग को मजबूत किया गया है।

अब इस नई पहल के जरिए अनुभवी रिटायर्ड कर्मियों को जोड़कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ साथ बेसिक पुलिसिंग के बिट प्रणाली भी प्रभावी तरीके से लागू किया गया ।

जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा विश्वास इस पहल से न केवल पुलिस विभाग को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता के बीच भी विश्वास बढ़ेगा। अनुभवी और सम्मानित रिटायर्ड पुलिसकर्मी समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेंगे।

बिलासपुर पुलिस की यह पहल एक नया मॉडल साबित हो सकती है, जिसे भविष्य में अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन