Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा : बरपाली में देर रात खेत के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी, किसान और आमजन परेशान।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरपाली गांव में बीती देर रात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर चालू हालत में था, इसके बावजूद चोरों ने उसे खोलकर अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए।

मिली जानकारी के अनुसार बरपाली निवासी किसान शिवांश खत्री के खेत में लगा ट्रांसफार्मर चोरों ने देर रात खोल दिया और उसमें से कीमती सामान निकालकर फरार हो गए।

सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ और चोरी की जानकारी सामने आई।

बरपाली क्षेत्र, जो उरगा थाना अंतर्गत आता है, में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और भय का माहौल है।

किसान शिवांश खत्री ने बताया कि उनके खेत में लगा ट्रांसफार्मर चालू हालत में था।

देर रात अज्ञात चोरों ने उसे खोलकर अंदर के कीमती पुर्जे निकाल लिए, जिससे खेती के कामकाज में परेशानी होने लगी है।

।उन्होंने प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है। साथ ही विद्युत विभाग को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि ट्रांसफार्मर की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन