Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

कोरबा : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा ने कड़ा रुख अपनाया है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पियूष बंसल के बयानों और जमीनी वास्तविकता में अंतर सामने आने से समाज में आक्रोश है।

संगठन ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि समय रहते इस विषय को गंभीरता से समझें और सभी धार्मिक प्रतीकों का सम्मान सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरबा स्थित Lenskart स्टोर्स का भ्रमण किया गया।

इस दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों से संवाद किया गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि यदि किसी भी प्रकार का दबाव बनाया जाता है, तो वे संगठन से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यकर्ताओं द्वारा स्टोर में उपस्थित कर्मचारियों को तिलक लगाया गया एवं कलावा पहनाया गया, साथ ही हिंदू परंपराओं के सम्मान का संदेश दिया गया।

संगठन ने स्पष्ट किया कि हर परिस्थिति में वह कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि हिंदू आस्था के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव जारी रहता है, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

धर्म, संस्कृति और सम्मान की रक्षा हेतु संगठन सदैव प्रतिबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन