कोरबा : श्री बिभास घटक नियुक्त हुए एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख।
Tue, Oct 7, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )एनटीपीसी लिमिटेड को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि श्री बिभास घटक को एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख (Head of Project) के रूप में नियुक्त किया गया है।
इससे पूर्व वे एनटीपीसी कोरबा में मुख्य महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर कार्यरत थे।
श्री घटक ने 37 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध करियर में विद्युत संयंत्र संचालन और अनुरक्षण के क्षेत्र में गहरा अनुभव प्राप्त किया है।
उन्होंने एनटीपीसी की कई प्रमुख परियोजनाओं में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं और अपने अनुभव एवं प्रबंधन कौशल के माध्यम से संगठन की परिचालन दक्षता और प्रदर्शन मानकों को सशक्त बनाया है।
कोरबा में पदभार ग्रहण करने से पूर्व, श्री घटक ने एनटीपीसी झाबुआ और एनएसपीसीएल-भिलाई में ओ एंड एम प्रमुख के रूप में कार्य किया, जहाँ उनके नेतृत्व में संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
कलकत्ता विश्वविद्यालय से यांत्रिक अभियंत्रण में स्नातक, श्री घटक ने 1988 में एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में अपनी सेवा यात्रा शुरू की।
उन्होंने सिंगरौली, झज्जर, कहलगांव, विंध्याचल, पीएमआई नोएडा, झाबुआ और भिलाई जैसी प्रमुख इकाइयों में कार्य करते हुए एनटीपीसी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सुरक्षा, अनुबंध प्रबंधन, स्थिरता, फ्ल्यू गैस डीसल्फराइजेशन (FGD), ऊर्जा प्रबंधन और सतर्कता जैसे विषयों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त कर, श्री घटक ने हमेशा सतत् सीखने और उत्कृष्टता के सिद्धांत को अपनाया है।
एनटीपीसी कोरबा (2,600 मेगावाट) के परियोजना प्रमुख के रूप में, श्री घटक संचालन और अनुरक्षण के सभी पहलुओं का नेतृत्व करेंगे, जिसमें सुरक्षा, दक्षता, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष ध्यान रहेगा।
एनटीपीसी कोरबा को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में परियोजना नई ऊंचाइयों को छूएगी और एनटीपीसी के मिशन — “देश को विश्वसनीय, किफायती एवं सतत् ऊर्जा उपलब्ध कराना” — को और मजबूती मिलेगी।
Color Heading... : Rajouri Police Booked Notorious Drug Peddler Under PITNDPS Act
Tue, Oct 7, 2025
J&K/Rajouri/ News
Udaan
In strong action against drug trafficking Budhal Police detained a Notorious drug Peddler under PITNDPS Act.
The accused identified as Shoib Akhter S/O Mohd Anwar R/O Draj Tehsil Kotranka District Rajouri has been involved in multiple cases of drug peddling.
Taking cognizance of his continuous involvement in such illegal activities the competent authority issued detention orders under the PITNDPS Act following which he has been lodged in Jammu Jail.
This action is part of Rajouri Police ongoing crackdown on drug Smuggling to curb the spread of narcotics and safeguard the youth of Rajouri from the effects of drug abuse.
Report.....Anil Bhardwaj
कोरबा : छत्तीसगढ़ रजत जयंती के तहत बालको ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
Tue, Oct 7, 2025
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती (25 वर्ष) उत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
इस पहल के अंतर्गत 300 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जो बालको की कर्मचारी कल्याण, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप एवं शुगर की जांच, नेत्र परीक्षण, सामान्य शारीरिक परीक्षण और आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर निदान और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान कर कर्मचारियों में दीर्घकालिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हमारा मानना है कि कि हमारे कर्मचारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।
कंपनी में हम निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष बल देते हैं ताकि हमारे कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार गुणवत्तापूर्ण जांच और समय पर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें। यह स्वास्थ्य शिविर हमारे कर्मचारी कल्याण के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण और सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हुए ही कंपनी ने एक विशेष ‘फर्स्ट एड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ का भी आयोजन किया, जिसमें 200 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों को जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।
इस सत्र का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को विकसित करना था, जिससे कार्यस्थल और समाज में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिल सके।
ये पहल बालको की समग्र स्वास्थ्य एवं जीवन सुरक्षा के प्रति दीर्घकालिक दृष्टि को प्रतिबिंबित करती हैं।
इसमें नियमित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, समय-समय पर चिकित्सा जांच, रक्तदान शिविर, टीकाकरण अभियान और संगठन के सभी स्तरों पर सुरक्षा प्रशिक्षण शामिल हैं।
इन निरंतर पहलों से बालको एक सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगपूर्ण कार्यसंस्कृति को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।