: अवैध शराब बिक्री करने वालों पर बेलगहना पुलिस की कार्यवाही
Thu, Feb 22, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.02.2024 को बेलगहना पुलिस द्वारा नशो के अवैध कार्यों में संलग्न रहने वालों लोगो के विरूद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशन में कार्यवाही करते हुये अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रेड कर ग्राम रतखण्डी एवं बरभाठा में लम्बे अर्से से अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर कार्यवाही कर आरोपी 1- राजकुमार पटेल पिता बैशाखू, राम पटेल उम्र 35 वर्ष साकिन रतखण्डी चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग के कब्जे से एक हरे रंग 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में 05 लीटर, एक हरे की 5 लीटर वाली जरिकेन मे 3 लीटर महुआ शराब,कुल जुमला 08 लीटर महुआ शराब, कीमती लगभग 1200 रू. ।2- शंकर यादव पिता जैतराम यादव उम्र 40 वर्ष साकिन बरनाठा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से एक संतरा रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा 05 लीटर हाथ मटटी का बना हुआ महुआ शराब एवं एक हरे रंग 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 01 लीटर महुआ शराब, कुल जुमला 06 लीटर महुआ शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी राजकुमार पटेल एवं शंकर यादव को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।अवैध शराब बिक्री करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। रेड कार्यवाही करने में चौकी बेलगहना के प्रआर भुवनेश्वर मरावी, प्रीतम सिह राजपुत आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, राकेश पोर्ते, विजेन्द्र कोल, गोविन्दा जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।
: 13वी बटालियन सिकंदर कैंप ग्वालियर का जवान सचिन लकड़ा गिरफ्तार
Thu, Feb 22, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.02.2024 को पीडिता थाना उपिस्थत आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि उसकी बडी मां के देवर का लडका सचिन लकडा पिता ललीत लकडा उम्र 24 वर्ष निवासी 13वी बटालियन सिकंदर कैम्प ग्वालियर (म.प्र.) उसकी बडी मांॅ के घर मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा आता जाता था।जिससे वर्ष 2017 में उससे जान पहचान हुई थी तथा दोनो आपस में एक दुसरे से मोबाईल से बातचीत करते थे ।दिनांक 25.07.2021 को आरोपी के द्वारा पीडिता को बिलासपुर मिलने बुलाया था तथा उसे तेलीपारा स्थित अशोका होटल में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन मना करने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था तथा आरोपी द्वारा पीडिता से कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया था।पिडिता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनो को देने पर उसके परिजनो द्वारा परिवारिक रिस्तेदार होने के कारण आरोपी के परिजनो से शादी की चर्चा चलाए थें। आरोपी द्वारा लगातार पीडिता को बिलासपुर के अलग अलग स्थानो/होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।आरोपी द्वारा जुलाई 2023 में पीडिता से शादी करने से इंकार करते हुए पीडिता से बातचीत करना बंद कर दिया था।जिससे पीडिता परेशान होकर दिनांक 20.02.2024 को आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 94/2024 धारा 376(2)(ढ) भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी।मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिर. करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी सचिन लकडा पिता ललीत लकडा उम्र 24 वर्ष निवासी 13वी बटालियन सिकंदर कैम्प ग्वालियर (म.प्र.) को डीपूपारा तारबाहर में उसके रिस्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।विशेष योगदान:- निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, सउनि सीता साहू, आर. गोकुल, प्रेम सूर्यवंशी, म.आर. अनामिका नेताम
: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Tue, Feb 20, 2024
सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कार्य में लगे माइक्रो ऑब्जर्वरों व शिक्षकों के मानदेय राशि दिलाने अपर कलेक्टर को निर्देशित किया। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदारो को संबंधित ब्लॉक के एक एक गांव में नवीन आवास का भूमिपूजन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए है।
बैठक में कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, खाता बंटवारा, विवादित खाता विभाजन को समय सीमा पर पूर्ण करने के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने अड़भार और मालखरौदा में बन रहे हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के निर्माण कार्य आचार संहिता के पहले पूर्ण कर शुभारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। उन्होंने वर्ष 2015-16 के बोनस राशि के संबंध में जानकारी ली और जल्द राशि शेष बचे किसानों के खाते में अंतरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए आगामी महीने में मालखरौदा ब्लॉक मुख्यालय में शिविर आयोजित करने हेतु समीक्षा किए।
कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन हेतु सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा किसी भी कर्मचारी के अवकाश आवेदन पर अधिकारी साइन न करे, उस आवेदन को पहले कलेक्टर को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने समाजकल्याण विभाग को जनदर्शन में आए पीएम आवास और दिव्यांग प्रमाण पत्र के आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने पुत्री मईया अस्पताल सक्ती के निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने सीएमएचओ सक्ती को निर्देशित किया।उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है।कलेक्टर ने बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा के तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी विभाग को बुधवारी बाजार सक्ती में बन रहे स्टेडियम को गुणवत्तापूर्ण निर्माण, कृषि विभाग को लंबित ई केवाइसी आवेदनों के निराकरण, खनिज विभाग को परिवेश पोर्टल संचालन, उप स्वास्थ्य केंद्र डभरा और बाराद्वार के उन्नयन कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी एल खरे, जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।