Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा होमगार्ड चौक के पास तिलक नगर में आम जगह लोहे का चापड नुमा चाकू लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18/03/2024 को जरिये सूचना मिली कि होमगार्ड चौक तिलकनगर जाने वाली रास्ते पर एक व्यक्ति लोहे का चापड़ नुमा चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया गया।   जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना से प्रधान आरक्षक हेलारियुस लकड़ा के हमराह स्टाफ भेजा गया मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति को लोहे का चापड़ नुमा चाकू लेकर आम लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस को देखकर उसके समक्ष ही मार दूंगा कहकर उत्तेजित होकर चिल्लाने लगा जिसे घेरा बंदी कर पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया। पुछताछ करने पर अपना नाम संतोष राजगीर पिता गणेश राजगीर उम्र 42 वर्ष निवासी गनियारी सूर्यवंशी पारा थाना कोटा जिला बिलासपुर का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ नुमा चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों को बताते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन