Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कॉलेज स्टूडेंट की हत्या के आरोप में पान दुकान संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर/न्यूज उड़ान : सरकंडा स्थित खेल परिसर में बुधवार देर रात युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी अंकित यादव की सरकंडा खेल परिसर के सामने पान की दुकान है. आरोपी ने उधार में सामान लेने की बात पर हुए विवाद के बाद घरेलु चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त देवव्रत सिंह पैकरा के रूप में हुई है जो की जशपुर जिले के लैलूंगा का रहने वाला बताया जा रहा है. वह बिलासपुर शुभम विहार कॉलोनी में स्थित छात्रावास में रहकर साइंस कॉलेज में एमएससी कि पढ़ाई करता था. बुधवार की शाम देवव्रत सरकंडा खेल परिसर में काम करने वाले अपने दोस्त पंकज लास्कर और अन्य दोस्तों के साथ अपने मित्र दीपक का जन्मदिन मनानें मोपका गया हुआ था. जहां से वापसी के बाद सभी ने जमकर शराब पी, रात करीब 9 बजे पंकज ने देवव्रत और उसके एक अन्य दोस्त को सिगरेट लेने के लिए भेजा. । पान दुकान संचालक अमित यादव से उधार में सिगरेट लेने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. जिससे आक्रोशित पान दुकान संचालक अमित चाकू लेकर खेल परिसर पहुंचा और पंकज को ढूंढने लगा. इस दौरान आरोपी ने देवव्रत के साथ मारपीट कर उसके सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी और देवव्रत के दोस्त भी मौके से भाग निकले. इसके बाद बुधवार रात करीब 11 बजे पंकज ने खेल परिसर के सिक्युरिटी गार्ड शंकर वस्त्रकार को फोन किया और बोला कि उसका दोस्त वहीं नशे में गिर गया है. सिक्युरिटी गार्ड ने मौके पर जाकर देखा तो उसे देवव्रत की खून से लथपथ लाश मिली. इसके बाद उसने सरकंडा पुलिस को वारदात सूचना दी. इधर पुलिस ने मामले में शामिल सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आई. वहीं आरोपी पान दुकान संचालक अमित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन