Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: सस्ता किराना सामान उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण - दिनाँक 20/04/2024 को प्रार्थी संदीप तिवारी निवासी कर्रा ने थाना रतनपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17/04/2024 को समय लगभग सुबह के 8-9:00 बजे के बीच में एक सफेद कलर के बलेनो कार को चलाते हुये प्रार्थी के दुकान के सामने एक व्यक्ति आया एवं अपना परिचय बताया कि उसकी व्यापार विहार बिलासपुर में दुकान है।   उसने किराना सामान कम कीमत में देने का प्रलोभन दिया और एक फेस क्रीम प्रोडक्ट नेहा एण्ड लवली से जुड़ने व दुकान के सामने विज्ञापन बोर्ड, वाल पेंटिंग कराने व अन्य किराना सामान उपलब्ध कराने के नाम पर बातो ही बातो में प्रार्थी को उलझाकर प्रार्थी से 18500/- रू. (अठारह हजार पांच सौ रू.) को एडवांस के तौर पर माँग लिये। वह प्रार्थी से जरूरत के समान की लिस्ट बनवाकर तथा उसको भरोसा दिलाने के लिए तीन पेटी सस्ती नेहा एंड लवली नाम की फेसक्रीम देकर और बाकी समान दो घंटा बाद लेकर आऊंगा बोलकर चला गया।   रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाईल नं. व कार क्रमाँक के संबंध में जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।   आरोपी की पहचान तेलीबांधा रायपुर निवासी अमरजीत सलूजा के रूप में हुई।आरोपी को उसके निवास में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना करना स्वीकार किया।   आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व ठगी किए पैसों में से बचत ₹7000 को जप्त कर थाना रतनपुर लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।   जाँच के दौरान आरोपी के विरूद्ध कई थानों में ठगी-धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी द्वारा ऐसे कई और दुकान मालिकों को झाँसा देने की आशंका है। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. दीपक मरावी, दुर्गेश प्रजापति, कीर्ति पैंकरा का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन