Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कोयला कारोबार मे अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक करोडो रुपये की धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी पंकज अग्रवाल पिता स्व. श्री लक्ष्मीचन्द्र अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मेरिडियन टावर, नारायणी काम्पलेक्स उदित नगर राउरकेला उड़ीसा, गणेश रोलिंग मिल्स (प्रा. लि.) का डायरेक्टर हैं जो छड़ निर्माण कर ब्रोकर के माध्यम से विक्रय करने का कार्य करता हैं कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 16/05/23 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 15/10/20 से लेकर 08/04/22 के बीच मे राहुल अग्रवाल एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पूर्व मे फैक्ट्री मे कोयला सप्लाई करने से जान पहचान होने पर 2 वर्ष पूर्व सिंगरौली मध्यप्रदेश से ओक्शन मे कोयला खरीद कर पार्टनरशिप मे अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर एवं छड़ व्यवसाय मे ब्रोकर बनकर ठगी कर अलग अलग किस्तों मे कुल 46 करोड़ 27 लाख रूपये का धोखाधड़ी कारित किये हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 302/23 धारा 420, 409, 34 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मामले के आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को सोनभद्र उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम राहुल अग्रवाल आत्मज सुरेंद्र कुमार गर्ग उम्र 32 वर्ष साकिन राममंदिर कॉलोनी ओबरा थाना ओबरा जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया जो आरोपी के कब्जे से गणेश रोलिंग मिल्स से सम्बंधित लेन देन के दस्तावेज जप्त किये गए हैं, प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह,सियाराम मरावी, आरक्षक रुपेश महंत, जयदीप सिंह, शिव राजवाड़े, कपिल देव, चित्रसेन प्रधान शामिल रहे। *नाम पता आरोपी :- राहुल अग्रवाल आत्मज सुरेंद्र कुमार गर्ग उम्र 32 वर्ष साकिन राममंदिर कॉलोनी ओबरा थाना ओबरा जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन