Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: शराब के नशे में हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर। इस प्रकार है कि दिनांक 04.11.2023 को शाम लगभग 06.00 बजे ग्राम पदसदा निवासी शुभम यादव पिता दाउराम यादव के द्वारा शराब पीकर नशे की हालत में मोहल्ले तथा ग्राम वासियो को गाली गलौज कर रहा था। मोहल्ले तथा ग्रामवासियो के द्वारा शुभम यादव को गाली गलौज करने से मना करने पर शुभम यादव ईंट व पत्थर को महिलाओ को ओर फेंकने लगा। जिससे आम लोगो के द्वारा उसे पुनः मना किया जा रहा था। इसी दौरान शुभम यादव अपने घर के अंदर से धारदार तलवार को निकालकर लहराते हुये लोगो को भयभीत करने लगा। सभी लोग भयभीत होकर डॉयल 112 को सूचना दिये । डॉयल 112 के मौके पर उपस्थित होने के बाद भी शुभम यादव गाली गलौज कर रहा था। डॉयल 112 स्टाफ से भी शुभम यादव के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाने लगा। जिससे डॉयल 112 के स्टॉफ द्वारा थाना सकरी से अतिरिक्त बल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर भी शुभम यादव धारदार तलवार को लहराते हुये ग्राम वासियों को भयभीत कर रहा था। जिससे हमराह स्टाफ, गवाह तथा ग्राम वासियो के समक्ष शुभम यादव को धारदार तलवार सहित काबू कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से गवाहो के समक्ष एक नग धारदार तलवार तलवार को जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होना पाए जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी के विरुद्ध न्यायिक निर्माण तैयार कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय , आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, कृष्ण कुमार पांडे एवम मृत्युंजय सिंह का विशेष भूमिका रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन