Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।

Vivek Sahu

Fri, Feb 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 15/02/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ एवं डीजल के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा यवम् नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चैकी एवं सायबर सेल टीम के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा आरोपी हितेश चैहान के कब्जे से 3200 नशीली टेबलेट जप्त किया गया एवं नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है जिसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।   कोरबा पुलिस के द्वारा 02 आरोपियों के कब्जे से 11 किलो गांजा जप्त किया गया जिसमें एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जाकर जेल भेजा गया। साथ ही गांजा पुड़िया बेचने वालों 05 आरेापियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।   कोरबा पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए कुल 68 लीटर शराब जप्त किया जाकर कुल 07 प्रकरणों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है तथा 07 व्यक्ति को जेल भेजा गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध कबाड़ वाले स्थान पर दबिश देकर 01 प्रकरण में कुल 7.5 क्विंटल कबाड़ को जप्त किया गया।   पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी। कबाड़ व्यवसायी आरोपी का नाम - 01. किरण साहू - कुसमुण्डा नशीले पदार्थ गांजा/टेबलेट व्यवसायी आरोपी का नाम - 01. राममति उर्फ गुड्डी बाई - दीपका 02. अमर प्रजापति - कुसमुण्डा 03. हितेश कुमार चैहान - दीपका

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन