Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: मारपीट कर डकैती करने वाले बालिग़ नाबालिग सहित 08 आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
प्रार्थीया आरती यादव पति स्व. रामायण यादव उम्र 37 साल सा. मैगजीन भांठा पंपहाउस चौकी cseb जिला कोरबा के द्वारा दिनांक 11.08.2025 के रात्रि 00:50 बजे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई । दिनांक 10.08.2025 की रात्रि 10:30 बजे इसका पुत्र गब्बर यादव काम कर घर वापस आ रहा था तभी 15 ब्लॉक मैदान के पास मयंक, मनित एवं उसके अन्य साथी मिले थे जो प्रार्थीया के पुत्र को हमारे खिलाफ चौकी में रिपोर्ट करते हो कहकर मां-बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किए, गब्बर यादव भागते हुए अपने घर गया तब आरोपी गण मोह. अब्दुल कादिर, मनोज यादव,आर्यन दीवान ,आदिल अंसारी एवं उसके अन्य साथी मिलकर जबरन प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर प्रार्थिया एवं गवाहों को मां-बहन के अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर हॉकी स्टिक, लोहे की राड, बेल्ट, डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किए हैं तथा नगदी 1500 रुपए लूट लिए हैं। साथ ही घर में लगे घरेलू उपयोगी सामान A C, वॉशिंग मशीन, दरवाजा, आटा चक्की, अजबेस्टर सीट को तोड़फोड़ किये है। घटना के संबंध में पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 485/2025 धारा 296,115(2),351(3),324(4),333,310(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि.भीमसेन यादव को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश की परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि.भीमसेन यादव के द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के 04 नाबालिग आरोपी एवं 04 बालिग आरोपी सहित कुल 08 आरोपीगण से लुटे गये रूपये, घटना मे प्रयोग हथियार जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं माननीय न्यायलय आदेश से जिला जेल कोरबा, बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा में दाखिल किया गया है। गिरफ्तार आरोपीगण का नाम व पता :- (01) मोहम्मद अब्दुल कादिर पिता रउफ़ खान उम्र 19साल करीबन सा. महावीर चौक 15 ब्लॉक कोरबा चौकी सीएसईबी जिला कोरबा। (02) मनोज कुमार यादव उर्फ बाबू पिता गंगा दयाल यादव उम्र 22 साल निवासी महावीर चौक 15 ब्लॉक चौकी सीएसईबी जिला कोरबा। (03) आर्यन दीवान पिता राघवेंद्र दास उम्र 21 वर्ष निवासी पंपहाउस कॉलोनी चौकी सीएसईबी जिला कोरबा। (04) आदिल अंसारी पिता आबिद अंसारी उम्र 19 वर्ष करीबन निवासी 15 ब्लॉक चौकी सीएसईबी जिला कोरबा। एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन