Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री जगन्नाथ जी की पूजा सम्पन्न किया रथयात्रा का भव्य स्वागत।

Vivek Sahu

Sat, Jun 28, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर परिसर के श्री श्याम मंदिर में निर्मित चार धाम में से एक पुरीधाम में भगवान श्री जगन्नाथ जी, भाई बलदाऊ एवं बहन सुभद्रा जी का अक्षय द्वितीया उत्सव दिनांक 27 जून 2025, शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया।   इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर में प्रातः 9.00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टी अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सरला मित्तल सहित बडी संख्या में भक्तगणों की उपस्थिति रही।   विदित हो कि पुरीधाम में अक्षय द्वितीया उत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है एवं इस अवसर पर निकाली जाने वाली रथयात्रा को देखने हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरीधाम पहुँचते हैं।   इसी तारतम्य में परंपरानुसार प्रतिवर्श भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का आयोजन पुराना बस सटेण्ड से सीतामढ़ी कोरबा तक किया गया जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ एवं सुभद्रा को मौसीजी के घर विश्राम हेतु ले जाया गया।   इस रथयात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर मे मंदिर परिवार ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी हार्दिक मोदी, निकिता मोदी, वैद्यिक मोदी एवं अवन्या मोदी द्वारा भव्य स्वागत एवं पूजन किया गया।   पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नवीन तिवारी महाराज एवं श्री सोमदत्त द्विवेदी महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई।   इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टी अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, सरला मित्तल सहित बडी संख्या में भक्तगणों की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन