Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: सीतामढ़ी के एक व्यापारी के घर घुस कर बैठा था विशाल काय अजगर, गुस्से में अजगर लगातार कर रहा था काटने का प्रयास, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू। देख वीडियो

Vivek Sahu

Sun, Nov 19, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिला में लगातार साप निकलने की घटना निरंतर जारी है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विभिन्न प्रसार के साप दिखना एक आम बात हैं, जिसके कारण लोगों में डर बना रहता हैं, डर ऐसा की लोग साप दिखते ही अपना सब काम छोड़ कर उस पर पूरा ध्यान चला जाता हैं, जब तक वह रेस्क्यू न हो जाए लोगों की सास हलक में अटके रहती हैं।   ताजा मामला आज सीतामढ़ी के एक बोरा व्यापारी के घर देखने को मिला, काम करते वक्त घर वालों की नज़र बोरे के ऊपर बैठे एक विशाल काय 8 फीट के अजगर पर पड़ी फिर क्या था घर वालों की डर से हालत ख़राब हो गई फिर पूरा काम छोड़ कर उस पर ही नज़र टिकी थीं, जिसके फौरन बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके कुछ ही देर बाद सारथी मौके स्थल पहोच कर सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर, अजगर गुस्से से लगातार जितेंद्र सारथी को काटने का प्रयास करता रहा फिर भी उसे नहीं छोड़ा और आखिरकार अजगर को बोरे में डालने में कामयाब हुए, जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सास लिया और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।   https://youtu.be/GkU7bZ1UtjA?si=ob4ixcVCV9CaE8Sf जितेंद्र सारथी ने बताया इस ठंड के मौसम में साप अकसर धूप सेकते नज़र आते हैं, ठंडे खून वाले होने के कारण वो ऐसा करते हैं, जो उनके लिए अति आवश्यक हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन