Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कोरबा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 में कोबरा की एंट्री से मचा हड़कंप, RPF और RCRS की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना।

Vivek Sahu

Mon, Jun 30, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विषैला कोबरा अचानक प्लेटफॉर्म पर घुस आया।   इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए दहशत छा गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिंकू भाई को सूचना दी और टिंकू ने (RC RS) टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी।   अविनाश यादव अपनी टीम के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम दिया। रेस्क्यू के बाद अविनाश यादव ने उपस्थित यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सांपों से संबंधित सावधानियों और सांप दिखने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें, इस पर जानकारी दी।   उन्होंने यह भी समझाया कि बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर आना आम बात हो सकती है, ऐसे में घबराने के बजाय सही सूचना देना और संयम रखना जरूरी है।   इस साहसिक और जागरूकता फैलाने वाले प्रयास के लिए RPF और RCRS टीम की सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार प्रकट किया। Help line number...9827917848..9009996789...7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन