Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: महाशिवरात्रि पर्व के दिन घर घुसा साप, गांव वालों ने कहा महापर्व के दिन दिखना शुभ, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Sat, Mar 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिले के साथ देश भर में आज हर तरफ महाशिवरात्रि पर्व की धूम हैं लोग सुबह से ही मंदिर पहुंच कर भगवान शिव पर जल अभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे वही दर्दर खुर्द गांव के एक घर में काले पीले रंग का सांप घुसने पर शुभ माना जा रहा लोग उसको आस्था के रुप में देख रहे जिस फल स्वरूप उसको मारने के बजाए बचाने के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया । जिसके बाद जितेंद्र सारथी सुबह के 7 बजे गांव पहुंच कर एक किनारे बैठे Banded Krait (अहिराज साप) को सुरक्षित रेस्क्यु किया और डिब्बे में बंद किया, गांव वालों ने भगवान शिव जी का नारा भी लगाया,उसके पश्चात् साप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अहिराज साप डोडिया साप को खाकर बैठा था पर लोगों को देखते ही अहिराज साप ने खाएं हुए दूसरे साप को उगल दिया जिसके बाद मरे हुए साप को पास के खेत में फेक दिया गया। जितेंद्र सारथी ने जिले के सभी आम जनों से अपिल करते हुए कहा है कि सांपो का निकलने का चालू हो गया हैं धूप और गर्मी से बचने के लिए छाव और ठंडे के तलाश में घर घूस कर बैठेंगे, इसलिए सावधान रहें साप दिखते ही हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दे। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन