Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: बालको की आरोग्य परियोजना से उभर रहा है एक सशक्त, नशामुक्त समाज।

Vivek Sahu

Sun, Jun 1, 2025
बालकोनगर ( न्यूज उड़ान )वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत समुदाय में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है।   इस अभियान का उद्देश्य नशे की आदत से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक दुष्प्रभावों को कम करना तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में परिवर्तनकारी प्रयास बन चुका है। अब तक इस पहल के अंतर्गत 20 नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जा चुका है, जिनकी भागीदारी से 7 गांवों में शराब के उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।   इसके अतिरिक्त गाँव में ‘ग्राम नशामुक्ति समिति’ का गठन किया गया जिसमें सार्वजनिक आयोजनों में नशे की हालत में पकड़े जाने पर अर्थदंड का नियम हैं।   सामूहिक कर्यक्रम में इसका असर साफ दिखाई दिया, जहाँ लोग शराब से दूरी बना लिए हैं जो समुदाय में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति चेतना को दर्शाता है। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, दीवार पर संदेश, पोस्टर, स्लोगन और रैलियों जैसे सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यों के ज़रिए यह अभियान समुदाय तक पहुंच रहा है।   विशेष रूप से स्कूलों में बच्चों को बचपन से ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर उन्हें एक सशक्त और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।   पिछले वर्ष इस अभियान के माध्यम से 1,941 लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया था। ‘तम्बाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नशा मुक्ति समितियों द्वारा जागरूकता रैलियों, संवाद बैठकों और वालंटियर्स के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया, जिससे 460 से अधिक लोगों को सीधे रूप से प्रभावित किया गया।   बालको की आरोग्य परियोजना एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ-साथ जनचेतना का प्रतीक बन चुका है जो समाज को जागरूकता, जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जा रहा है।   यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नशामुक्त, सशक्त और संवेदनशील समाज की नींव रख रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन