Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: झुण्ड से पिछड़े दंतेल हाथी के हमले से युवक की गई जान।

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
कोरबा/न्यूज उड़ान : कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के चोटिया के पास दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया । घटना उस वक्त घटी जब मृतक अपने दोस्तों के साथ जंगल में पिकनिक मना रहा था । इस बीच एक दंतैल हाथी वहां आ धमका और उसने युवकों पर हमला कर दिया । मृतक के साथी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले लेकिन मृतक दंतैल हांथी की चपेट में आ गया। मृतक राम कुमार पिता महीपाल सलईगोट निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा था । इस झुंड से बिछड़े दंतैल हांथी ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है । इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन