Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कोरबा के बाद अब बरपाली में भी अवैध चखना दुकानों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही किया गया

Vivek Sahu

Fri, Dec 8, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन आते ही अवैध चखना दुकानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। रायपुर के बाद अब कोरबा जिले में भी आबकारी विभाग, पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना दुकानों पर हटाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शाम बरपाली के अंग्रेजी शराब दुकान के पास संचालित चखना दुकानों को उरगा पुलिस द्वारा आबकारी विभाग के साथ मिलकर बन्द कराया गया और दुबारा संचालित न करने हेतु सख्त हिदायत भी दी गई। आपको बता दें कि कांग्रेस के शासन काल में अवैध चखना दुकानों की बाढ़ आ गई थी जिस पर शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही थी।   बरपाली में भी ऐसे ही कई अवैध चखना दुकान संचालित थे जिनमें से बरपाली के जनपद सदस्य और कांग्रेस के नेता राजू खत्री द्वारा भी अपने पद और पहुंच का दुरुपयोग करते हुए अवैध चखना दुकान संचालित किया जा रहा था जिसे भी प्रशासन द्वारा आज ध्वस्त करते हुए राजू खत्री को दुबारा दुकान न खोलने की सख्त हिदायत दी गई। अब देखना यह है बरपाली के शासकीय भूमियों पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर कब चलता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन