Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनुराग सिंह देव ने विस्तारकों की ली बैठक, दिए हैं ये सुझाव

Vivek Sahu

Sat, Feb 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने लोकसभा और विधानसभा के विस्तारकों की बैठक ली। इस दौरान अनुराग सिंह देव ने बैठक में उपस्थित विस्तारकों को प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करने की बारीकियों से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों सहित अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की गारंटी लगातार पूरी हो रही है जिससे देश की जनता को आर्थिक संबल मिल रहा है. मोदी सरकार को इस बार 400 पार करने का संकल्प हम सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है. जनता जान चुकी है कि फिर आयेगी मोदी सरकार तभी हमारा भारत देश विश्व गुरु बनने रहेगा तैयार। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी की इस अहम बैठक में मुख्य रूप से अनुराग सिंग देव बिलासपुर संभाग प्रभारी, लखन श्रीवास, डा. राजीव सिंह जिलाध्यक्ष कोरबा, गिरवर राठोर - लोकसभा विस्तारक कोरबा, सनत धीवर रामपुर विधान सभा, विश्राम सिंह ठाकुर कटघोरा विधान सभा, कमलेश निषाद - पाली तानाखार विधानसभा, डमरू यादव मरवाही विधान सभा, धर्मद्र तिवारी - भरतपुर सोनहत, विश्वनाथ साहू - बैकुंठपुर, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिंह, अजय कुमार चंद्रा-संयोजक आई‌टी विभाग उपस्थित रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन