Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कोरबा की राखड़ ने शहर वासियों का जीना हुआ बेहाल : विशाल केलकर

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान): विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है ।विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है ।जनता भी अब चुनावी रंग में रंग चुकी है l इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर विशाल केलकर भी सघन डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं पुरानी बस्ती कोरबा वार्ड क्रमांक 6 में अपने जनसंपर्क के दौरान विशाल ने कहा कि ,कोरबा में राखड़ की समस्या मुंह उठाए खड़ी है , राखड़ सड़क गली मोहल्ले होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गया है ।नियमों को तक में रखकर रखड़ को यहां_ वहां डप किया जा रहा है । खास करके औद्योगिक इलाकों में रहने वालों वाले लोगों के सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है l बावजूद प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों के साट गांठ के चलते यह समस्या जस की तस बनी हुई है । राखड़ की समस्या से निजात पाने के लिए एक निष्पक्ष जनप्रतिनिधि कोरबा विधानसभा के लिए चाहिए जनसंपर्क के दौरान लोगों ने भी माना कि राखड़ समस्या का ठोस निदान निकालना चाहिए लोगों से मिल रहे अभूतपूर्व प्रतिसाद से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी गदगद है । विशाल के द्वारा छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं ली जा रही है , और आम आदमी पार्टी पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन