Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कमला नेहरू महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप के समन्वय से विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कमला नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक रैली में भाग लिया। उनके द्वारा कॉलेज परिसर से इतवारी बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई एवं इतवारी बाजार में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़-नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा उपस्थित सभी लोगों के समक्ष शपथ पत्र का वाचन कर शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन