Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

: स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

Vivek Sahu

Thu, Jul 27, 2023
कोरबा।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज कमला नेहरू महाविद्यालय एवं विकासखण्ड पाली के शासकीय हाईस्कूल कर्रा नवापारा विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली में समस्त सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के अपनी भागीदारी प्रदर्शित की। साथ ही महाविद्यालय में ईएलसी साक्षरता क्लब के सदस्यों की बैठक की गई जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसी प्रकार पाली के शासकीय हाईस्कूल कर्रा नवापारा विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत गांव में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर सभी को निष्पक्ष मतदान हेतु प्रोत्साहित किया। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन