Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: *भारतीय जनता पार्टी – जिला कोरबा* 🪷 विशेष सूचना 🪷 प्रिय बन्धुवर / भगिनी,

Vivek Sahu

Sat, May 17, 2025
आप सभी को विदित है कि भारत की वीरांगना, *पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती* 31 मई को अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई जानी है। इस हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण *कार्यशाला दिनांक 18 मई 2025 (रविवार) को दोपहर 03:00 बजे, आशीर्वाद प्वाइंट, टी. पी. नगर में* आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिल्हा विधायक आदरणीय *धरमलाल कौशिक जी,* एवं कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय *लखनलाल देवांगन जी* रहेंगे। साथ ही जिला प्रभारी आदरणीय *गोपाल साहू जी,* भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय *गोपाल मोदी जी,* एवं कार्यक्रम संयोजक आदरणीय *डॉ. राजीव सिंह जी* का भी विशेष मार्गदर्शन रहेगा। अतः आपसे सादर आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करावें। इस बैठक में भाजपा के समस्त प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रतिनिधि, मोर्चा के जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक/सह-संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम/पालिका/पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं। तत्पश्चात, शाम 5:00 बजे आंबेडकर परिसर, घंटाघर से *"ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा" (Citizen For National Security)* निकाली जाएगी, जो सुभाष चौक तक जाएगी। इसका उद्देश्य भारतीय सेना को सम्मान एवं धन्यवाद अर्पित करना है। सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिक इस देशभक्ति यात्रा में सादर आमंत्रित हैं। *कार्यशाला:* दिनांक: 18 मई 2025 (रविवार) समय: दोपहर 03:00 बजे स्थान: आशीर्वाद प्वाइंट, टी. पी. नगर *तिरंगा यात्रा:* समय: शाम 05:00 बजे स्थान: आंबेडकर परिसर, घंटाघर से सुभाष चौक *भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन