Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: BIG BREAKING जितेंद्र शुक्ला होंगे कोरबा के नए एसपी, चुनाव आयोग ने एसपी कलेक्टर का किया पोस्टिंग ” देखें किसको कहां से मिला पोस्टिंग..

Vivek Sahu

Fri, Oct 13, 2023
कोरबा।  भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर, एसपी की पोस्टिंग कर दी है। बिलासपुर में अवनीश शरण, रायगढ़ कार्तिकेय गोयल कलेक्टर होंगे। इसी तरह मोहित गर्ग राजनांदगांव, रामगोपाल गर्ग दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला कोरबा के एसपी होंगे। वहीं अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का विशेष सचिव के साथ मार्कफेड, नॉन के एमडी की जिम्‍मेदारी दी गई है। बता दें कि चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया था। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्‍हा शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्‍हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा को भी आयोग के निर्देश पर हटा दिया गया था। इसके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटाया गया था। चुनाव आयोग ने खाद्य विभाग के विशेष सचिव और मार्कफेड, नॉन के एमडी मनोज सोनी हो भी हटा दिया था। हटाए गए इन अफसरों के स्‍थान पर नई पदस्‍थापना के लिए आयोग ने राज्‍य सरकार के पैनल मांगा था। राज्‍य सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्‍ताव के आधार पर आयोग ने आज नए अफसरों की पोस्टिंग का आर्डर जारी किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन