Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए कर रहीं धुंआधार प्रचार प्रसार

Vivek Sahu

Thu, Apr 11, 2024
कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय अपनी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए धुंआधार प्रचार प्रसार करने में लगी हैं उनके साथ पार्षद नरेंद्र देवांगन भी प्रचार कर रहे हैं. नरेंद्र देवांगन भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद हैं, उन्होंने भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के साथ शहर के विभिन्न वार्ड जैसे खरमोरा, दादर खुर्द, पोड़ीबहार, कोहडिया में नुक्कड़ सभा की. इस अवसर पर सभा में आम जनता को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री देवांगन ने कहा की ये हमारे कोरबा का सौभाग्य है कि केंद्रीय नेतृत्व हमारे कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी हैं, सरोज दीदी जैसा सशक्त नेतृत्व कोरबा को मिलने जा रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार ने ही कोरबा शहर के पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या को आज पूरी तरह से समाप्त कर घर घर नल कनेक्शन दिया है। आज से 10 वर्ष पूर्व कोरबा से जुड़ी एक भी हाईवे फोरलेन सड़क नहीं थी। मोदी जी ने कटघोरा से बिलासपुर, अंबिकापुर मार्ग और अब चांपा व कोरबा से बिलासपुर तक की फोरलेन सड़क निर्माण अंतिम चरण पर है. उन्होंने कहा कांग्रेस की सांसद ने कोरबा को सिर्फ ठगने और लूटने का काम किया है। विकास की एक नीव तक नही रखी। पांच साल से कोरबा की सांसद को सब जनता सबक सिखाने के लिए आतुर है। सरोज दीदी के जीतने से कोरबा का चंहुमुखी विकास होगा। राज्य सरकार से विकास के लिए फंड केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लाएंगे और केन्द्र से विकास के लिए स्वीकृति सरोज दीदी लाएंगी. नुक्कड़ सभा में वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन