Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: भाजपा उरगा मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Vivek Sahu

Sun, Jul 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल की विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक पार्षद व नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष कुलसिंग कँवर के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भवन सेमीपाली में सम्पन्न हुआ।   बैठक में संगठन के निर्देशानुसार भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू जी द्वारा 27 जून 2024 को संसद में दिए गए अभिभाषण का सारांश मंडल महामंत्री हरीश साहू द्वारा पढ़ कर सुनाया गया। माननीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधनमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना मंडल की पूर्व अध्यक्ष अविनाश कँवर ने पढ़ कर सुनाया व मंडल अध्यक्ष कुलसिंग कँवर ने सभी कार्यकर्ताओ को आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रदान किया, बैठक का कुशल संचालन युवा मोर्चा मंडल किशन साव द्वारा किया गया।   बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को देश व प्रदेश डबल इंजिन की सरकार बनने पर शुभकामनाएं प्रेसित किया और प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया साथ ही आगामी त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता रखते हुए अपने विचारधारा के लोगो को चुनाव जीतने हेतु प्रेरित किया। बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश जालान, भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष कुलसिंग कँवर,पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश कँवर ,मंडल महामंत्री हरीश साहू,मनोज धिरहे,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन साव,अजय कँवर,कमलेश अनंत,रोहित सोनवानी,डेविड केशरिया,श्रवण पाटले,तामेश्वर साहू,राजेश सक्सेना,रामचरण राजवाड़े,बहोरन यादव,प्रतिमा सोनवानी,दुर्गा देवी,बोधन दास, जनार्दन कँवर, रामनिरंजन जेशवाल, प्रदीप राव व मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन