Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: (.ब्रेकिंग न्यूज़.) डूबता विश्वास: कटरापारा से गायब हुई इमारती लकड़ी, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल।

Vivek Sahu

Tue, May 20, 2025
कोरबा.करतला( न्यूज उड़ान) वन विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व कनकी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरापारा में आंधी-तूफान से धराशायी हुई विशालकाय इमारती सरई की लकड़ी अब तक डिपो नहीं पहुंची है। हैरानी की बात यह है कि लकड़ी रात के अंधेरे में ट्रैक्टर में लोड कर रवाना तो कर दी गई, परंतु सप्ताहभर बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं है। सूत्रों के अनुसार, ग्राम कटरा के वन चौकीदारों ने सरई पेड़ के गिरने की सूचना बीट रक्षक कपिल कंवर को दी थी, जिसके बाद उन्होंने रात 8 बजे लकड़ी को ट्रैक्टर में भरवा कर डिपो भेजने का दावा किया। पर डिपो पहुंची लकड़ी की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। जब मीडिया टीम ने बरपाली डिपो पहुंच कर मौके की जांच की, तो वहां न तो लकड़ी मिली, न ही कोई रिकॉर्ड। कपिल कंवर मीडिया कर्मियों को देखकर भाग खड़े हुए। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर है, जिसे छुपाने की साजिश की जा रही है। करतला वन परिक्षेत्र अधिकारी से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने जांच पूरी होने और लकड़ी डिपो भेजे जाने की बात कही। लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और बयां कर रही है। वहीं, पूरे मामले पर वन मंडल के एसडीओ की चुप्पी भी संदेह को गहराती है। क्या वन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि इमारती लकड़ी की गुमशुदगी को भी सामान्य बना दिया गया है? क्या बिट रक्षक कपिल कंवर को बचाने के लिए पूरा विभाग एकजुट हो चुका है? अब सवाल उठता है कि अगर विभाग ने कुछ गलत नहीं किया तो फिर मीडिया से क्यों बचा जा रहा है? और अगर लकड़ी वाकई जप्त की गई थी, तो वह डिपो में क्यों नहीं है? जनता अब इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। देखना होगा कि करतला रेंजर इस पर क्या कदम उठाते हैं, या यह मामला भी फाइलों में दब कर रह जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन