Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: ब्रेकिंग न्यूज़ बालको रूमगड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल , तीनों की हुई दर्दनाक मौत गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

Vivek Sahu

Thu, Apr 11, 2024
(.पुष्पेंद्र श्रीवास. की रिपोर्ट.)  कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के बालको थाना क्षेत्र में देर शाम बड़ा हादसा हो गया. जिसमे रूमगड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया , जहां घटना स्थल पर ही तीनों को मौत हो गई, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया, वहीं हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर मौके से भाग निकला।   सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, हादसा बालको थाना क्षेत्र के रूमगड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुआ है।   https://youtu.be/1cuAzZPEhM8?si=_2PT52Urs8h_uECY स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक बालको शादी का कार्ड बांटने निकले थे, इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उनकी भिड़ंत हो गई।   https://youtu.be/pVR3QOCdbb0?si=bVAeEDYdMc2q6HE4 टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे और हाइवा उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।   तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे एक मृतक केरा कछार का रहने वाला था , वर्तमान में वह सीतामढ़ी के केवट मोहल्ला में रहता है , दूसरा मृतक सगा  भाई था तीसरा मृतक रिश्तेदार था ।   हादसा इतना जबरदस्त था कि एक युवक के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।       हालांकि अभी सड़क पर लोगों का हंगामा जारी है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूएसबी चौहान ने बताया कि चक्का जाम की स्थिति निर्मित होने पर अभी बस्ती वालों से बातचीत हो रही है,इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ड्राइवर की तलाश जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन