Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: Breaking news (कोरबा) अंचल में पुनः घटित हुई चाकूबाजी की घटना

Vivek Sahu

Mon, Oct 16, 2023
कोरबा न्यूज उड़ान :- कोरबा अंचल में भी चाकूबाजी की घटना छोटी-छोटी बातों में अब घटित होने लगी है, कुछ दिन पहले ही गणेश विसर्जन के दौरान मामूली बात पर एक नाबालिग की हत्या का मामला अभी किसी तरह शांत हुआ ही था। फिर कोरबा अंचल के सीएसईबी चौकी के उसी ढोड़ीपारा के भैंसखटाल के पास निवासरत व्यक्ति के साथ चाकूबाजी की घटना पुनः घटित हुई हैं। बताया जा रहा हैं की एक व्यक्ति अपने किसी निजी कार्य से बाजार आया हुआ था, जहाँ उसके दो मित्र उसे अपने साथ नहर तरफ ले गए, वहाँ किसी बात पर उनका आपस में विवाद हुआ, जिसके बाद रास्ते मे मिले दो मित्रो ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, आनन फानन में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई, जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक मित्र मौके से फरार हो गए है, पुलिस इस मामले की शिकायत पर मर्ग कायम कर दोनों युवकों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन