Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: आत्मानंद स्कूल का नाम बदलना छग की अस्मिता से खिलवाड़ : डॉ. महंत

Vivek Sahu

Fri, May 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल व कॉलेज जहां पर हर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान पूर्ववर्ती कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है, उसका नाम बदलने की कवायद मौजूदा भाजपा की सरकार कर रही है।   इस तरह के प्रयास को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अनुचित करार देते हुए कहा है कि स्कूल का नाम बदलना छत्तीसगढ़ की अस्मिता से खिलवाड़ होगा।   स्वामी आत्मानंद, रामकृष्ण मिशन के एक संत, समाज सुधारक व शिक्षाविद् थे। वनवासियों के उत्थान के लिए उन्होंने नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की तथा रामकृष्ण परमहंस के भावधारा को छत्तीसगढ़ की धरती पर साकार किया।   उनके स्मृति में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत राज्य की कांग्रेस सरकार ने की थी। डॉ. महंत ने कहा है कि नाम परिवर्तन के संबंध में सरकार जल्दबाजी में निर्णय लेने से पहले बार- बार विचार करें,डॉ महंत ने कहा कि छग की अस्मिता व छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने वाले शिक्षा विदो का सम्मान बनाये रखना सभी जन प्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है !

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन