Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

: छत्तीसगढ़,क्षेत्रीय व नया प्रत्याशी की मांग को लेकर विधानसभा प्रतापपुर के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी डॉ.चंदन यादव से मिलने हजारों की संख्या में प्रतापपुर में उमड़ा जन सैलाब

Vivek Sahu

Thu, Sep 21, 2023
छत्तीसगढ़,आगामी प्रतापपुर विधानसभा चुनाव के लिए दावेदार प्रत्याशी के बारे में वन टू वन भेंट मुलाकात हेतु वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से मिलने राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी डॉ.चंदन यादव वन विश्राम गृह प्रतापपुर में पहुंचे। वहा युवा नेता रामदेव जगते के समर्थन में सैकड़ों वाहन से हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाज प्रमुख, पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व समर्थको ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वाड्रफनगर ब्लॉक क्षेत्र से इस बार युवा व नए चेहरे रामदेव जगते को कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाने की बात रखी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2008 में परसीमन पश्चात नया विधानसभा प्रतापपुर बना है। हर बार प्रतापपुर ब्लॉक क्षेत्र से पार्टी के द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है।इस बार प्रतापपुर विधानसभा के वाड्रफनगर ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र से युवा नेता रामदेव जगते को प्रत्याशी बनाने की बात रखी गई है। सबने कहा रामदेव जगते ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र से है। भाजपा पार्टी के द्वारा भी पश्चिमी क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए है। जिला पंचायत चुनाव 2020 में भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते व रामदेव जगते का मुकाबला हुआ था।जिसमे शकुंतला पोर्ते को 1361 मत मिला था वही रामदेव जगते को 8680 मत मिला था। रामदेव जगते जिला पंचायत का चुनाव जीत चुके थे।लेकिन इनको प्रशासनिक अधिकारियों के मिली भगत से जिला पंचायत का चुनाव को हराया गया।इनका मामला अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है। इनके प्रति क्षेत्र की जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहानुभूति भी है। ऎसे में अभी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चालू है।   पार्टी हाई कमान के द्वारा जितने वाले प्रत्याशियों का सूक्ष्म सर्वे कराया गया है। प्रत्याशियों के संबंध में वरिष्ठ कांग्रेसियों व सक्रिय कार्यकर्ताओ से रायसुमारी ली जा रही है। वाड्रफनगर सहित प्रतापपुर की अधिकांश कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने नए चेहरे की मांग की है।सक्रिय प्रत्यासियों ने भी नए चेहरे को प्रत्याशी बनाने की बात सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव के समक्ष रखी है। लेकिन वाड्रफनगर ब्लॉक की अधिकांश कार्यकर्ता ने पश्चिमी क्षेत्र के युवा नेता रामदेव जगते को पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाने की मांग पर अड्डे रहे।रायसुमारी में पांच दावेदार प्रत्याशी गीता सोनपाकर जनपद अध्यक्ष वाड्रफनगर, देवीसोनम सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष जनपद पंचायत वाड्रफनगर, विद्याचरण टेकाम (अधिवक्ता) पार्षद वाड्रफनगर व ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस वाड्रफनगर व पूर्व गोंड समाज अध्यक्ष वाड्रफनगर, रामसुंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथनगर (आदिवासी कांग्रेस)/मंडी सदस्य रामानुजगंज, सदस्य संचालक मंडल बलरामपुर पूर्व सरपंच 10 साल रघुनाथनगर , पारसनाथ पोयाम प्रदेश महासचिव सेवा दल कांग्रेस व पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस विधानसभा प्रतापपुरके द्वारा भी लिखित व मौखिक रूप से डॉ.चंदन यादव को अपना समर्थन व सहमति पत्र यह कहकर दिया है की रामदेव जगते को अपकी बार प्रतापपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाए।हम सब सहमत है।उनके लिए समर्थन कर रहे है।   रामदेव जगते के समर्थन में मुख्य रूप से कमलेश गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी,राजकुमार गुप्ता पूर्व मंडी अध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष वाड्रफनगर, जनार्दन पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष रघुनाथनगर, मुबारक अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक वाड्रफनगर, अनिल कुशवाहा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, मनोज पाठक युवा कांग्रेस, महेंद्र कांशी जिला अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस, रामसुंदर सिंह आदिवासी कांग्रेस , जयलखन रवि ब्लॉक अध्यक्ष रविदास समाज, जय प्रकाश पटेल जिला अध्यक्ष कुर्मी छत्रीय समाज, रामबृक्ष जगते रिटायर्ट एस आई गोंड समाज ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह कोरवा ब्लॉक अध्यक्ष कोरवा समाज ,रामबिनय सेन ब्लॉक अध्यक्ष नाई समाज, रामकृपाल पटेल, अन्नु दुबे युवा कांग्रेस, अतुल यादव विधानसभा अध्यक्ष एन एस यू आई,राजकुमार अहिंद जिला अध्यक्ष अगरिया समाज,सचिन गुप्ता जोन प्रभारी,उस्मान खान वरिष्ठ कांग्रेसी,राजा हसन ब्लॉक अध्यक्ष सेवा दल प्रतापपुर ,रामसुंदर मरकाम युवा नेता गोबिंदपुर, हेमंत जायसवाल सेक्टर प्रभारी, सुनील दोहरे युवा अध्यक्ष रविदास समाज ,मुबारक अली मुस्लिम समाज, प्रमुखों ने अपना लिखित व मौखिक रूप से अपना सहमति हजारों की संख्या उपस्थित होकर वन टू वन रायसुमारी लेने पहुंचे डॉ.चंदन यादव के समक्ष प्रतापपुर विधानसभा में रामदेव जगते को प्रत्याशी बनाने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन