Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: पिता को टांगी के पासा से मारकर हत्या करने वाले पुत्र को बालको पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल

Vivek Sahu

Tue, Jun 18, 2024
कोरबा विवरण:- दिनांक 16.06.2024 को रात करीब 11 बजे जरिये मोबाईल फोन से सूचना मिला कि ग्राम दोंदरो में अशोक केंवट ने अपने पिता को टांगी के पासा से मारकर हत्या कर दिया है कि सूचना तस्दीक कर घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा को तत्काल अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस.चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदया कोरबा (मुख्यालय) श्रीमती प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में बालको पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी पुत्र के तलाश में जुट गई। आरोपी केरल में इलायची के बगीचा में काम करता था घटना क़ारित करने के बाद केरल भागने के फिराक में था किन्तु बालको पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से आरोपी के पता तलाश में लग जाने से आरोपी के फरार होने से पहले ही दोंदरो के स्कूल के पास जंगल तरफ जाते समय धर दबोचा। आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव प्र.आर. राजनारायण सिंह, आरक्षक शिव पैकरा, अनिल साहू, हरिश मरावी, शत्रुहन बंजारे, गोपाल साहूनन्द कुमार राठौर का उत्कृष्ट योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन