Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: स्कूल परिसर में निकला कोबरा साप, बच्चों ने जाना साप हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू।

Vivek Sahu

Fri, Dec 1, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिले में वन्य जीवों के साथ सरीसृप की मौजूदगी यहां के अच्छे जैव विविधता को दर्शाता हैं। जंगल के संरक्षण के साथ इन जीवों का संरक्षण हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ज़रूरी हैं, जिले में दुर्लभ सांपो का मिलना जिले को अलग पहचान देता हैं। यहां ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्रों सांपो की भरमार हैं, जो कभी कभी लोगों के साथ बच्चों के लिए मुसीबत भी बन जाते हैं पर सही समय में लोगों की जान के साथ साप का भी जान बचा लिया जाता हैं, पहले के अपेक्षा अब लोगों में सांपो के संरक्षण के प्रति सोच में वृद्धि आई हैं, पहले अक्सर साप को देखते ही मार देते थे पर अब साप दिखते ही रेस्क्यू टीम को जानकारी देते हैं जिससे सही समय पर दोनों को खतरे से दूर कर दिया जाता हैं। ऐसा ही कुछ नकटीखार के मिडिल स्कूल में देखने को मिला जहां कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए साथ ही सांप को भी सुरक्षित हो उसके लिए तत्काल रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी गई, सांप निकलने का मामला यहां पहला नहीं था इससे पहले भी स्कूल में अहिराज निकल चुका था, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी स्कूल के लिए तत्काल रवाना हो गए, स्कूल पहुंचने तक कोबरा सांप ईट के ढेर में घूस कर छुप गया। जिसके बात स्थानीय लोगों की मदद से ईट के ढेर को बड़ी सावधानी से हटाया गया और आखिरकार कोबरा सांप एक किराने बैठे दिखाई दिया जिसको फौरन जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू कर मैदान में लाया और डिब्बे में बंद किया तब जाकर बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षको ने राहत भरी सास लिया और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर कोबरा सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया । सांपो का पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्पूर्ण भूमिका जितेंद्र सारथी ने बच्चों को बताया हमारे आस पास सांपो का होना अति आवश्यक हैं, सांप हमारे खाद्य श्रृंखला को नियंत्रित करते हैं साथ ही चूहों के वृद्धि दर को नियंत्रित करते हैं जिससे होने वाली बीमारी और नुकसान नहीं होने देता, आस पास कोई भी सांप दिखे उसको मारे नहीं बल्की बचाने का प्रयाश करें और जब भी सर्प दंश हो बिना देरी किए हॉस्पिटल जाए साथ ही रेस्क्यू टीम को जानकारी दे सकते हैं ताकि हमारी टीम सर्प दंश व्यक्ति की मदद कर सकें। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा हेल्प लाईन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन