Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Vivek Sahu

Tue, Oct 10, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए शासकीय संपत्तियों का उपयोग नहीं होना चाहिए। निजी संपत्तियों के उपयोग के लिए संपत्ति धारक से पूर्व अनुमति जरूरी होगी। उन्होंने समय -सीमा के भीतर संपत्ति विरूपण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संपत्ति विरूपण, सरकारी वाहनों की वापसी, जिले में स्वीकृत एवं प्रगतिरत्, प्रारंभ-अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन हेतु कक्ष में आवश्यक व्यवस्था, स्ट्रांग रूम में साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, फर्नीचर आदि की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में अधिक से अधिक मतदान हेतु जिले के नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, कुमार निशांत, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन