Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Vivek Sahu

Tue, Jan 30, 2024
कोरबा  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में वनाधिकार पट्टा बनाने, पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाण पत्र बनाने आदि के आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े। जनचौपाल में दूरस्थ क्षेत्रों से अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले अनेक आवेदकों से कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय आने से पूर्व एक बार संबंधित विभाग प्रमुख, क्षेत्र के जनपद सीईओ, तहसीलदार और एसडीएम को अपना आवेदन अवश्य दें। वहां कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर जनचौपाल में आएं, ताकि आवागमन में व्यर्थ पैसे बर्बाद न करना पड़े। कलेक्टर ने एसडीएम जनपद सीईओ और तहसीलदारों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों का आवेदन लें और उन्हें पावती देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन