Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Vivek Sahu

Tue, Mar 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।   उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं।   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास, वन अधिकार पत्र, मजदूरी भुगतान, मुआवजा दिलवाने, सहायक उपकरण, पेंशन भुगतान, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बटांकन, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया।   जनचौपाल में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन