Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कलेक्टर संजीव झा ने मुस्लिम समाज के धर्म गुरु के प्रवचन कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Vivek Sahu

Thu, Oct 13, 2022
कोरबा| कोरबा जिला कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा शहर के घंटाघर स्थित मैदान पहुंच कर मुस्लिम समाज के धर्मगुरु के प्रवचन कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, ट्रैफिक, फायर ब्रिगेड बिजली, साफ सफाई एवं सजावट की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर संजीव झा ने शाम को होने वाले मुस्लिम धर्म गुरु सैय्यद हाशमी मियां साहब किबला किछौछ शरीफ के तकरीर प्रवचन की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री झा ने कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान प्रवचन कार्यक्रम गरिमा पूर्ण तरीके से संपन्न कराने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, कोरबा एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे सहित तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक और आयोजक समिति के सदस्य गण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन