Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही हूं रू ज्योत्सना

Vivek Sahu

Sat, Oct 8, 2022
विकास कार्यों का बच्चों से कराया शिलान्यास कोरबा। कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत शुक्रवार को कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों के दौरे और जनसंपर्क में गांव-गांव पहुंचीं। गांवों में पहुंचने पर सांसद का ग्रामवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा परंपरागत आत्मीय स्वागत किया गया। सांसद ने ग्राम पंचायत नवागांवकला, मोहनपुर, राल एवं जवाली में सघन जनसंपर्क करते हुए ग्रामवासियों खासकर महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामवासियों ने मूलभूत सुविधाओं सहित विकास संबंधी मांगों को सामने रखा जिसे सांसद ने शीघ्र निराकृत कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पंचायतों में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण कार्यक्रम भी रखा गया था जिसमें सांसद के द्वारा स्थानीय बच्चों के हाथों शिलान्यास व लोकार्पण कराया गया। इन अवसरों पर सांसद ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुनकर भेजा है, उस पर खरा उतरने के लिए वे लगातार प्रयास व कार्य कर रहीं हैं। सबके समन्वित प्रयास से ही विकास संभव है। निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन कटघोरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत राल के मांझापारा में सांस्कृतिक मंच के पास अहाता निर्माण का भूमिपूजन, प्राथमिक शाला भवन निर्माण का भूमिपूजन, माध्यमिक शाला भवन में अहाता निर्माण, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण, डोकरीखार में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत जवाली में माध्यमिक शाला भवन निर्माण, मुक्तिधाम सह यात्री प्रतीक्षालय, मौहापारा में प्राथमिक शाला भवन निर्माण, हाईस्कूल में साईकिल स्टैंड सह शेड निर्माण, प्राथमिक शाला दुलीकछार में अहाता निर्माण, ग्राम पंचायत मोहनपुर के मोहल्लों में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद के द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर किया गया। ये सभी कार्य खनिज न्यास मद योजनांतर्गत कराए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन