Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

: <em>जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमजनों की सुनी गई शिकायतें</em><em>अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के दिए गए निर्देश</em>

Vivek Sahu

Wed, May 31, 2023

कोरबा। आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर

श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जनचौपाल में आज कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, उच्च स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन,

राशनकार्ड जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
/सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन