Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: मरवाही में कांग्रेस को मिली मजबूती, आदिवासी नेता गुलाब राज व समर्थक शामिल हुए।

Vivek Sahu

Fri, Apr 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा क्षेत्र के मरवाही में कांग्रेस को बड़ी सफलता और मजबूती मिली है। जोगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे गुलाब राज समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।   जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुलाब राज व उनके समर्थकों को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और मरवाही के पूर्व विधायक ने कांग्रेस में विधिवत प्रवेश कराया।   गुलाब राज मरवाही विधानसभा 2023 में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी थे और 39882 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गुलाब राज बड़े आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं और उनका अच्छा खासा जनाधार है।   गुलाब राज और उनके समर्थकों के कांग्रेस में आ जाने से निश्चित ही मरवाही विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिली है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि गुलाब राज और उनके समर्थकों से हम और मजबूत हुए हैं तथा पूरी ताकत के साथ चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे।   गुलाब राज ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को विजयश्री दिलाना है और इसके लिए आज से ही अपने समर्थकों के साथ जुट गए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन