Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और माफियाओं का अड्डा बनाया- चंदेल….

Vivek Sahu

Tue, Sep 5, 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता नारायण चंदेल सोमवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे एवं राज्य सरकार के विरूद्ध आरोप पत्र जारी किया। उन्होंने पंचवटी विश्रामगृह में मुख्यमंत्री सहित कोरबा विधायक व राजस्व मंत्री के विरूद्ध आरोप पत्र जारी करते हुए अनेक गंभीर आरोप भी लगाए। नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इस 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और माफियाओं का अड्डा बना दिया है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक साहित्यिक व लोक कला को नष्ट करने का ही काम किया है। इनका संरक्षण करने की बजाये इनके नाम की राजनीति की गई। सरकार बनने से पहले घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है और वे इन वादों पर बात करने से भी कतराते हैं। शराब बंदी के मामले में छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को ठगा गया है। आवास की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, किसान परेशान हैं। 18 लाख से अधिक गरीबों को पक्का मकान नहीं मिला है। शराब पर सरकार ने चावल के कटोरे में भी सेंध मारी है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर पीएससी घोटाला किया गया। ऑनलाइन सट्टा को कांग्रेस की सरकार ने सरकारी संरक्षण प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाला, जंगल घोटाला, गौठान घोटाला, शिक्षक भर्ती व तबादला घोटाला, साड़ी घोटाला जैसे अनेक घोटालों को अंजाम दिया है। इन 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने पैसों की बंदरबांट से तबादला उद्योग को बढ़ावा दिया। नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनी के नाम पर जमीनों की बंदर बांट हुई है। पुरखों की जमीन मिट्टी के मोल बेची गई है। विद्यार्थियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा है तो वहीं सहायक शिक्षकों का भी दमन इस सरकार ने किया है। आम जनता से भेंट मुलाकात कांग्रेस का ढोंग है और इसमें की गई घोषणाएं पूरी नहीं होने वाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों से कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन भारी भरकम कर्ज ने यहां की जनता को पीढिय़ों तक कर्जदार बना दिया है। पत्रवार्ता के दौरान भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, विधायक ननकीराम कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित जोगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, गोपाल मोदी आदि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन