Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कांग्रेस न जुमलेबाजी करती है और न झूठे वादों का ढोंग : ज्योत्सना महंत

Vivek Sahu

Tue, Apr 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। भाजपा 10 साल से विकास के नाम पर झूठ बोलती आ रही है। 10 साल से वो सिर्फ विकास कह रहे हंै लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। भाजपा की योजना और घोषणाएं सिर्फ जुमलेबाजी है और यह झूठ जनता जान चुकी है। कांग्रेस न तो जुमलेबाजी करती है और न ही झूठे वादों का ढोंग, हम पक्की गारंटी देते हैं। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन जनसंपर्क किया। ग्रामवासियों द्वारा सांसद का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत परंपरागत ढंग से किया गया।   इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों की जरूरतों को समझ कर न्याय पत्र तैयार किया है। इस न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी में सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनते ही गरीब महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही 2 घंटे के भीतर हमने प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया। इस बार दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार बनी तो देशभर के किसानों का कर्जा माफ होगा। किसानों के द्वारा खेती कार्य के लिए खरीदी पर लगने वाले जीएसटी को भी खत्म किया जाएगा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोटनापारा, अंडीकछार, रामपुर, सुमेधा सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासियों ने ज्योत्सना महंत को जिताने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन