Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: लेमरू पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी।

Vivek Sahu

Wed, Sep 11, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा बेनेडिक्ट मिंज द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।   वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लेमरू के नेतृत्व में लेमरू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।   इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार निवासी दुहन सिंह कंवर व आगर साय गोंड़ अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपीयों दुहन सिंह कंवर व आगर साय गोंड़ अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला दोनों के कब्जे से 30 हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया।   आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 54/2024 एवं अपराध क्रमांक 55/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। *नाम पता आरोपिया:-* 01. दुहन सिंह कंवर पिता समय लाल कंवर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार थाना लेमरू, जिला कोरबा 2. अगर साय गोंड़ पिता बुढ़े राम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार थाना लेमरू, जिला कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन