Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: भ्रष्ट पटवारी कौशल यादव और उसके साले के ऊपर पत्रकार महफूज़ खान ने कराया एफ आई आर दर्ज।

Vivek Sahu

Thu, Jan 12, 2023

बिलासपुर। पत्रकार को धमकी देने वाला पटवारी कौशल यादव एवं उसके साले सूरज सिंह यादव के ऊपर तारबहार थाने मे एफ आई आर दर्ज किया गया।
पत्रकार महफूज खान ने थाने मे शिकायत दर्ज कराया था जिसमें बताया की उन्होंने पटवारी कौशल यादव एवं उसका साला सूरज सिंह यादव का साक्ष्यों के आधार पर खबर प्रकाशित किया था जिसको लेकर पटवारी एवं उसके साले ने मुझे वाट्सप चैट,फोन के माध्यम से धमकी दी जिसकी शिकायत थाने मे दर्ज कराया गया था।

थाना प्रभारी मनोज नायक ने कहा:- थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया की 26 दिसम्बर को पत्रकार महफूज खान ने थाने मे शिकायत दर्ज कराया की पटवारी कौशल यादव और उसका साला धमकी दे रहे है प्रार्थी के द्वारा दिये गये साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा:- प्रदेश में इस समय पत्रकारों पर आफत आई हुई है जिस अधिकारी, कर्मचारी, नेताओं के भ्रष्टाचार,गलत कार्य की खबर जिस पत्रकार ने लगाया उसे धमकी देना आमबात हो गयी है। ऐसा पूरे प्रदेश मे चल रहा है अभी हाल ही में मामला अंबिकापुर के पत्रकार सुशील बखला के साथ काँग्रेस नेता के द्वारा खुलेआम मोबाईल मे धमकी दे रहा था जिसके खिलाफ प्रदेश मे पत्रकारों का आक्रोश अभी शांत भी नही हुआ अंबिकापुर के पत्रकार इस समय आंदोलन कर रहे है नेता जी को तत्काल गिरफ्तार किया जाये इसके बाद एक और मामला सामने आया बिलासपुर के पत्रकार महफूज खान को पटवारी कौशल यादव व उसके साले सूरज सिंह यादव ने मोबाइल पर उनके काले कारनामों की खबर प्रकाशित करने पर धमकी देना शुरू कर दिया,पत्रकार की शिकायत पर थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया है इस मामले मे आरोपियों को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाये संगठन ने मांग की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन