Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया साइक्लोथान का आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Aug 27, 2023
कोरबा जिले के एनटीपीसी क्षेत्र में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा साइक्लोथान का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों बच्चों युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । उपरोक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, एवं स्वयं भी साइकिल चलाकर उनका उत्साह आवर्धन किया सायकल रैली में प्रतिभागियों ने 3 किलोमीटर साइकिल चलाने के उपरांत सभी पुनः एनटीपीसी मैदान पर पहुंचे उसके पश्चात उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया गया,। इस अवसर जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि साइकिल चलाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है हमें प्रतिदिन साइकिल अवश्य चलना चाहिए, साइकिलिंग से आपकी सेहत अच्छी रहेगी एवं पर्यावरण को भी काफी लाभ होता है । मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किए गए इस कार्यक्रम से बच्चों को उत्साह आवर्धन होता है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज हजारों की संख्या में बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । साइकिल रेस में उन्होंने 3 किलोमीटर की दौड़ लगाई है वह जिंदगी में भी इसी प्रकार तेजी से दौड़ते हुए आगे निकले यही मेरी शुभकामनाएं हैं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किए गए इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी क्षेत्रीय विधायक राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व सभी स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन