Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: सपलवा पहाड़ में फांसी पर लटकी मिली लाश-जांच जारी

Vivek Sahu

Mon, Oct 10, 2022
कोरबा कोरबा जिले में पाली थाना के चैतमा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत सपलवा जंगल पहाड़ में एक अज्ञात व्यक्ति की फांसी के फंदे में लटकी लाश मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम चौकी से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। देर शाम तक पुलिस टीम के लौटने के बाद इस मामले में पर्याप्त जानकारी होने की बात चौकी प्रभारी द्वारा कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सपलवा थाना पाली निवासी एक व्यक्ति ने मोबाइल से पाली थाने की चैतमा चौकी के प्रभारी पुरुषोत्तम उइके को आज सुबह 10 बजे के लगभग सूचना दिया कि सपलवा जंगल पहाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की फांसी लटकी हुई लाश दिख रही है। जिसके बाद चौकी प्रभारी श्री उइके ने घटना स्थल के लिए प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक के नेतृत्व में एक टीम रवाना कर दिया। प्रधान आरक्षक श्री रजक ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी चाहने पर बताया कि घटना स्थल पहुंचने का मार्ग काफी अव्यवस्थित है जिसके कारण वहां पहुंचने में काफी समय लग सकता है। वहीं चौकी प्रभारी श्री उइके ने बताया कि सपलवा से पुलिस टीम लौटने पर खुलासा किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन