Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

: गौ सेवा गतिविधि की जिला संयोजक लालिमा जायसवाल ने कटघोरा उपजेल परिसर में नवीन गौशाला खोलने हेतु किया विजिट

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
कोरबा।   गौ सेवा गतिविधि के मुख्य उददेश्यों में गो संवर्धन, गो चिकित्सा, गो आधारित कृषि आदि के अतिरिक्त इस विषय को भी रखा गया है कि *जेलो में निराश्रित गौवंशों की व्यवस्था हेतु गौशाला निर्माण होने चाहिये।* जहां कैदियों द्वारा संरक्षण व गौ उत्पादों का निर्माण होगा। तथा कैदियों की पंचगव्य द्वारा चिकित्सा होगी। इसी के तारतम्य में जिला कलेक्टर कोरबा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा को कटघोरा उपजेल परिसर में नवीन गौशाला खोलने हेतु जिला संयोजक लालिमा जायसवाल द्वारा ज्ञापन सौंपे गये थे* , जिसमें सीईओ जिला पंचायत द्वारा उप जेल परिसर के विजिट हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त के परिपालन में दिनांक 21/08/23 को शाम 5 बजे श्रीमान मुकेश प्रसाद कुशवाहा जी (प्रभारी जेल, उपजेल कटघोरा) के निर्देशन में जेल स्टाफ श्री दानेश्वर सर के साथ परिसर का भ्रमण किये गये। *श्रीमान जेलर साहब द्वारा यह भी जानकारी मिली कि तत्कालीन कलेक्टर श्री पी. दयानंद जी ने भी जेल परिसर में गौशाला खोलने की बात रखे थे, किन्तु उनके स्थानांतरण के उपरांत प्रक्रिया रुक गयी। विजिट के दौरान यह पाया गया कि गौशाला हेतु पर्याप्त मात्रा में जगह उपलब्ध है। कम से कम 600 गौवंशों को सहारा मिल सकता है। इस ओर शासन प्रशासन को अविलंब ही कार्यवाही करने चाहिये, ताकि निराश्रित गौवंशों के रखरखाव हेतु शासन जो मुहैया चला रही हैं, उसमें कुछ हद तक निजात पाया जा सकता है। विजिट हेतु लालिमा जायसवाल के साथ ग्राम छुरी से गौसेवक विनोद देवाँगन, रमेश साहु, रामशंकर बिन्झवार उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन